पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को लोहाघाट पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए धारा 106, 291 और 324 बीएनएस के मामले में वांछित रमेश चन्द्र भट्ट निवासी ग्राम अमोड़ी, जिला चम्पावत को उसके घर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू की। चम्पावत पुलिस का कहना है कि जिले में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।