नीतीश-मोदी की जोड़ी ने बिहार में उड़ाया गर्दा, NDA 198, महागठबंधन 39 सीटों पर

नीतीश-मोदी की जोड़ी ने बिहार में उड़ाया गर्दा, NDA 198, महागठबंधन 39 सीटों पर

Bihar Results 2025: आपको बता दें कि पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 75+ पर आगे है। यानी नीतीश सरकार की फिर वापसी होने के पूरे आसार हैं। वहीं 89 सीटों पर बढ़त के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

Bihar Results 2025: बिहार चुनाव के नतीजे अब साफ-साफ दिखाई देने लगे हैं। बिहार की 243 सीटों के रुझान में नीतीश-मोदी की जोड़ी ने बाकी सभी क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 198 और महागठबंधन 39 सीटों पर आगे है।

89 सीटों पर बढ़त के साथ बीजेपी

आपको बता दें कि पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 75+ पर आगे है। यानी नीतीश सरकार की फिर वापसी होने के पूरे आसार हैं। वहीं 89 सीटों पर बढ़त के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

तेजस्वी यादव ने बढ़त बनाई

बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बढ़त बनाई है। उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा एक बार फिर आगे हो गए हैं।

जनसुराज पार्टी का खाता खुलता नहीं दिख रहा

महागठबंधन में राजद 32 सीटों पर लीड लिए हुए है, जबकि 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर आगे चल रही है। 243 सीटों पर लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।

निर्दलीय समेत अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार बिहार में 2 फेज में 67.10% ‌वोटिंग हुई। यह वोटिंग का नया रिकॉर्ड है, जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com