Top Stories
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड | चम्पावत को 165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास | सोंग नदी के प्रदूषण और खतरनाक बैक्टीरिया पर लगेगी लगाम, IIT रुड़की ने तैयार किया एक्शन प्लान | कहीं अटका 35 लाख का बीमा तो कहीं दो साल से दबाए बैठे थे 5.50 लाख रुपये, आयुक्त की जनसुनवाई में हुआ बड़ा एक्शन | बाजपुर चेयरमैन गित्ते ने मझराप्रभु में किया 200 मीटर टाइल्स रोड का शिलान्यास |
मुक्त विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और AI के उपयोग पर मंथन

मुक्त विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और AI के उपयोग पर मंथन

कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने प्रभाव आधारित मूल्यांकन और वैश्विक शैक्षणिक मानकों को अपनाने पर दिया जोर

कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने प्रभाव आधारित मूल्यांकन और वैश्विक शैक्षणिक मानकों को अपनाने पर दिया जोर

हल्द्वानी, 23 नवंबर। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में सोमवार को शिक्षा की गुणवत्ता को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के प्रभावी उपयोग को लेकर संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र (CIQA) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्विट्जरलैंड की स्विस डिस्टेंस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज (FFHS) की विशेषज्ञ डॉ. लुसिन म्कर्त्च्यान ने गुणवत्ता आश्वासन की अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

उन्होंने शिक्षण, अनुसंधान और मूल्यांकन में गुणवत्ता सुधार के लिए PDCA चक्र, नियमित मूल्यांकन और AI आधारित शिक्षण तकनीकों की उपयोगिता बताई। साथ ही विद्यार्थियों और शिक्षकों को AI साक्षरता तथा डिजिटल शिक्षण उपकरणों का प्रशिक्षण देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि विश्वविद्यालय को केवल परिणाम आधारित मूल्यांकन तक सीमित न रहकर प्रभाव आधारित आकलन की दिशा में आगे बढ़ना होगा। इसके लिए डेटा आधारित मूल्यांकन, शैक्षणिक कार्यक्रमों की समीक्षा और परीक्षा प्रणाली में सुधार जरूरी है।

उन्होंने मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में AI के प्रभावी उपयोग, शिक्षा को कौशल और रोजगार से जोड़ने तथा वैश्विक विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक साझेदारी विकसित करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के प्राध्यापक, निदेशक और सहायक प्राध्यापक मौजूद रहे।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com