Pakistan: महिलाओं का सामूहिक बलात्कार, अपनों पर बम गिराए, भारत ने पाक को लताड़ा

Pakistan: महिलाओं का सामूहिक बलात्कार, अपनों पर बम गिराए, भारत ने पाक को लताड़ा

Pakistan: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को जमकर लपेटा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बहस में बोलते हुए, UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान की जमकर आलोचना की है।

Pakistan: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को जमकर धोया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) की बहस में बोलते हुए, UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान की जमकर आलोचना की है। 

अपने ही लोगों पर बमबारी

जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर, जिस भारतीय भूभाग पर वे लालच करते हैं। महिलाओं, शांति और सुरक्षा के एजेंडे पर हमारा अग्रणी रिकॉर्ड बेदाग और स्पष्ट है। एक देश जो अपने ही लोगों पर बमबारी करता है। व्यवस्थित नरसंहार करता है। वह केवल गुमराह करने और अतिशयोक्ति से दुनिया का ध्यान भटकाने की कोशिश कर सकता है।

1971 में ऑपरेशन सर्चलाइट

भारत ने महिलाओं, शांति और सुरक्षा पर बहस के दौरान पाकिस्तान के खोखले दावों की पोल खोल दी। भारतीय राजदूत हरीश ने इस बात पर जोर डाला कि कैसे पाकिस्तान ने 1971 में ऑपरेशन सर्चलाइट चलाया, जिसमें पाकिस्तान की अपनी सेना द्वारा 4,00,000 महिलाओं का नरसंहार और सामूहिक बलात्कार किया गया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया पाकिस्तान के दुष्प्रचार को कैसे समझती है, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अतिशयोक्ति के जरिए दुनिया का ध्यान भटकाता है।

भारत ने क्यों की टिप्पणी

भारत की यह प्रतिक्रिया काउंसलर साइमा सलीम की टिप्पणी पर आई, जो संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी मिशन का हिस्सा हैं। महिला शांति और सुरक्षा पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बहस, प्रस्ताव संख्या 1325 के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। 

Shailendra

Shailendra

uttambharat6@gmail.com