पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए 3 अफगानी क्रिकेटर, 14 नागरिकों की भी मौत

पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए 3 अफगानी क्रिकेटर, 14 नागरिकों की भी मौत

Pakistani Airstrike: अफगानिस्तान- पाकिस्तान दोनों देशों के बीच सीज़फायर को लेकर सहमति बन चुकी थी। जिसकें कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में एयर स्ट्राइक कर दी, जहां तीन अफगानी क्रिकेटर समेत 14 नागरिकों की मौत हो गई।

Pakistani Airstrike: अफगानिस्तान- पाकिस्तान के मामलात आए दिन बढ़ते जा रहें है। दोनों देश एक दूसरे पर हमलावर है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें काफी कुछ बंया करती है। दोनों के द्वारा किए गए हमलों में दोनों तरफ से मासूमों ने जान गवांई है।

दोनों की सीज़फायर पर थी सहमति 

इसी बीच अफगान क्रिकेट बोर्ड ने एक्स पर ट्वीट करते हुए हमले में मारे गए तीन नौजवान क्रिकेटरों की जानकारी समेत पाक को मुहंतोड़ जवाब दिया है। दोनों देशों के बीच सीज़फायर को लेकर सहमति बन चुकी थी। जिसकें कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में एयर स्ट्राइक कर दी, जहां तीन अफगानी क्रिकेटर समेत 14 नागरिकों की मौत हो गई।

पाकिस्तान का कायरतापूर्ण हमला

अफगानिस्तान के तीन उभरते हुए क्रिकेटर की पाकिस्तान की सैन्य शासन द्वारा पक्तिका प्रांत में किए गए हवाई हमलों में जान चली गई। सोशल मीडिया पर साझा किए गए बयान में ACB ने इस घटना की निंदा की और इसे “पाकिस्तानी शासन द्वारा किया गया कायरतापूर्ण हमला” बताया।

श्रीलंका के साथ होनी थी सीरीज

इस घटना के सामने आने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में होने वाली आगामी ट्राई सीरीज का बहिष्कार करते हुए नाम वापस ले लिया है। अफगानिस्तान को 5 नवंबर से 29 नवंबर तक लाहौर और रावलपिंडी में श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय सीरीज में भाग लेना था।

राशिद खान की पाकिस्तान को दो टूक

राशिद खान ने कहा- नागरिकों और युवा खिलाड़ियों को निशाना बनाना किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है यह मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है। वहीं उन्होंने अफगान‍िस्तान क्रिकेट बोर्ड के पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मैचों से वापसी के निर्णय का समर्थन किया है।

राश‍िद ने इसे लेकर एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया और लिखा- मैं अफगानिस्तान पाकिस्तानी हवाई हमलों में नागरिकों की जानें गंवाने की घटना से बेहद दुखी हूं। यह एक त्रासदी है जिसमें महिलाओं, बच्चों और उन युवा क्रिकेटरों की जानें गईं, जो वर्ल्ड लेवल पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते थे।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com