Winter Session 2025: संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर 2025 से शुरु होने जा रहा है। संसद सत्र 19 दिसंबर 2025 तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को जानकारी साझा की।
रिजिजू ने कहा- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 दिसंबर से शीतकालीन सत्र (Winter Session) आयोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हमें एक सार्थक सत्र की उम्मीद है जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करे और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा।
सत्र में कुल 21 बैठकें हुईं
बता दें कि इससे पहले पूरा मानसून सत्र बिहार में SIR को लेकर विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया था। 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चले सत्र में कुल 21 बैठकें हुईं। लोकसभा में 120 घंटे चर्चा का समय निर्धारित था, लेकिन सिर्फ 37 घंटे ही चर्चा हो सकी।
लोकसभा में 12, राज्यसभा में 15 बिल पास हुए
राज्यसभा में सिर्फ 41 घंटे चर्चा हुई। इस दौरान लोकसभा में 12 बिल और राज्यसभा में 15 बिल पास हुए। सबसे चर्चित बिल गिरफ्तार पीएम-सीएम और मंत्रियों को हटाने वाला संविधान संशोधन बिल रहा। इसे जेपीसी के पास भेजने का प्रस्ताव पारित हुआ।