Top Stories
विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा | जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ |
शीतलहर से निपटने को पौड़ी प्रशासन अलर्ट, रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

शीतलहर से निपटने को पौड़ी प्रशासन अलर्ट, रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने ली अधिकारियों की बैठक, निराश्रितों को खुले में रात न बिताने देने के निर्देश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। शीतलहर से आमजन की सुरक्षा और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए पौड़ी जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर शीतकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ठंड के दौरान कोई भी निराश्रित या जरूरतमंद व्यक्ति खुले में रात बिताने को मजबूर न हो।

डीएम ने नगर निकायों और उपजिलाधिकारियों को रैन बसेरों में बिस्तर, कंबल, पेयजल, शौचालय और हीटर की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा। साथ ही बस स्टेशन, चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित अलाव जलाने तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क कंबल वितरित करने के निर्देश दिए।

पाला प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील मार्गों और तीखे मोड़ों पर चूना व नमक का छिड़काव कराने को कहा। बर्फबारी की आशंका वाले क्षेत्रों में भी आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए। वहीं निराश्रित पशुओं के लिए गौशालाओं में सुरक्षित आश्रय, चारा, अलाव और दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

स्वास्थ्य विभाग को ठंड से होने वाली बीमारियों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं और स्ट्रोक के मरीजों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने तथा प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न की उपलब्धता बनाए रखने और बिजली आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शीतलहर, पाला और बर्फबारी के दौरान जनसुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, प्रभारी एसडीएम कृष्णा त्रिपाठी, सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा, डीडीएमओ दीपेश काला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com