छठ महापर्व को लेकर पीएम मोदी की खास अपील, दुनिया सुनेगी छठी मइया के गीत

छठ महापर्व को लेकर पीएम मोदी की खास अपील, दुनिया सुनेगी छठी मइया के गीत

Chhathi Maiya Songs: पीएम मोदी ने लिखा, प्रकृति और संस्कृति को समर्पित महापर्व छठ आने वाला है। बिहार सहित देशभर में इसकी तैयारियों में श्रद्धालु पूरे भक्ति-भाव से जुट चुके हैं। छठी मइया के गीत इस पावन अवसर की भव्यता और दिव्यता को और बढ़ाने वाले होते हैं।

Chhathi Maiya Songs: महापर्व छठ की तैयारियां देशभर में जोरों पर हैं। जिसपर पीएम मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भावुक संदेश शेयर कर देशवासियों से अपील की। पीएम मोदी ने छठ पूजा से जुड़े लोकप्रिय गीतों को शेयर करने का आग्रह किया है।

छठ पूजा से जुड़ा गीत शेयर किया- PM Modi

पीएम मोदी ने लिखा, 'प्रकृति और संस्कृति को समर्पित महापर्व छठ आने वाला है। बिहार सहित देशभर में इसकी तैयारियों में श्रद्धालु पूरे भक्ति-भाव से जुट चुके हैं। छठी मइया के गीत इस पावन अवसर की भव्यता और दिव्यता को और बढ़ाने वाले होते हैं। आपसे आग्रह है कि आप भी छठ पूजा से जुड़े गीत मेरे साथ शेयर करें। मैं अगले कुछ दिनों तक इन्हें सभी देशवासियों के साथ साझा करूंगा।

नहाय-खाय से पहले पीएम मोदी

पीएम मोदी की यह अपील छठ महापर्व के नहाय-खाय से ठीक पहले आई है, जब बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और भारत के अन्य हिस्सों में श्रद्धालु पूजा की तैयारियों में व्यस्त हैं। पीएम मोदी का यह संदेश न केवल सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने वाला है बल्कि युवा पीढ़ी को पारंपरिक लोकगीतों से जोड़ने का भी प्रयास माना जा रहा है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com