Top Stories
आईओआरए बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान | राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणि | आईटीबीपी ने छात्रों और छात्राओं जीवन-रक्षक एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। | धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान |
पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सरकारी विद्यालयों में वितरित की शिक्षण सामग्री

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सरकारी विद्यालयों में वितरित की शिक्षण सामग्री

सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या और रखरखाव पर जताई चिंता

रुड़की। खंजरपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-3 में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षण सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने और समस्याओं का समाधान करने का आधार भी है।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। उन्होंने सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की घटती संख्या और रखरखाव की स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार से इस ओर विशेष ध्यान देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो यहां से भी आईएएस और पीसीएस जैसे अधिकारी तैयार हो सकते हैं।

विद्यालयों के प्रधानाध्यापक रविराज, जयंती ठाकुर एवं अवधेश कुमार ने बताया कि गौरव गोयल पिछले 20 वर्षों से लगातार सरकारी विद्यालयों के बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित कर रहे हैं। उनके इस प्रयास से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ रही है। इस अवसर पर महेश प्रधान, अजय प्रधान, अमित अग्रवाल, तेज सिंह वर्मा, योगेंद्र सिंह जयराथिया, पूनम शर्मा, हेमलता और अंजू वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com