मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) कार्यालय में 26 नवंबर को संविधान दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा की शपथ ली।
इस दौरान न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को अपनाने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना से कार्य करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। कार्यक्रम में निदेशक आशु कालिया, संजय जैन, एनके मिश्रा, स्वतंत्र कुमार तोमर, मुख्य अभियंता मो. सगीर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।