सर्वश्रेष्ठ फिल्म-ड्रामा श्रेणी में 'रामायण' का मुकाबला 88 फिल्मों से है। इस सूची में क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी', डेनिस विलेन्यूवे की 'ड्यून 3', स्टीवन स्पीलबर्ग की 'डिस्क्लोजर डे', 'बैकरूम्स', 'बंकर' और 'गॉडजिला माइनस जीरो' जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं, सर्वश्रेष्ठ गैर-अंग्रेजी भाषा फिल्म श्रेणी में इसे 'अंघ', 'एवरीटाइम' और 'होप' सहित 42 फिल्मों से प्रतिस्पर्धा करनी होगी। हालांकि, इन दो श्रेणियों में जगह मिलने के बावजूद फिल्म को संगीत के मोर्चे पर निराशा हाथ लगी है।
दिग्गज संगीतकार एआर रहमान और हंस जिमर के संगीत से सजी 'रामायण' सर्वश्रेष्ठ मौलिक संगीत और सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत की श्रेणी में जगह नहीं बना सकी। रिपोर्ट के मुताबिक, मौलिक संगीत के लिए जमा किए गए 100 ट्रैक और मौलिक गीत के लिए चुने गए 51 गानों की सूची में फिल्म का नाम शामिल नहीं है। नमित मल्होत्रा निर्मित इस फिल्म में रणबीर, साई पल्लवी और यश के अलावा रवि दुबे, अरुण गोविल और लारा दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं।