Top Stories
आईओआरए बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान | राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणि | आईटीबीपी ने छात्रों और छात्राओं जीवन-रक्षक एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। | धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान |
रासना में खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शुरू, 30 लाभार्थियों ने लिया हिस्सा

रासना में खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शुरू, 30 लाभार्थियों ने लिया हिस्सा

प्रशिक्षण के बाद उद्योग स्थापित करने पर मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान

मेरठ। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण स्वरोजगार योजनांतर्गत ग्राम पंचायत रासना, ब्लॉक रोहटा में 27 से 28 नवंबर तक दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान अमरीश त्यागी ने फीता काटकर किया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को लेखन सामग्री वितरित की गई।

राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, मोदीपुरम की प्रभारी प्रेमलता के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ पवन कुमार सिरोही ने खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने पर 50 प्रतिशत, अधिकतम एक लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।

वहीं, विषय विशेषज्ञ सुशील कुमार सिरोही ने फल एवं सब्जियों से अचार, सॉस, मुरब्बा, जैम, जैली, स्क्वैश और मसाले तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। डीआरपी मेरठ के दीपांशु ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के बारे में विस्तार से बताया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com