Top Stories
अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा | जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड |
‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल

‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल

मुंबई, 24 नवंबर (वेब वार्ता)। फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने रॉबर्ट पैटिंसन को जेम्स बॉन्ड के रूप में कास्ट किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि रॉबर्ट पैटिंसन को आगे चलकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी निभानी है।

मुंबई, 24 नवंबर (वेब वार्ता)। फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने रॉबर्ट पैटिंसन को जेम्स बॉन्ड के रूप में
कास्ट किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि रॉबर्ट पैटिंसन को आगे चलकर बहुत बड़ी
जिम्मेदारी निभानी है।


फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने पैटिंसन को चुनने पर भरोसा जताया और उन्हें इस किरदार में देखने के
लिए अपनी उत्सुकता जाहिर की।


इम्तियाज अली ने कहा, “दुनिया में हर कोई जेम्स बॉन्ड का फैन है और मैं भी उनमें से एक हूं। मुझे
लगता है कि रॉबर्ट पैटिंसन को बहुत बड़ी जिम्मेदारी निभानी है। वह एक टैलेंटेड अभिनेता हैं। मुझे उनके
किरदारों के चुनाव ने हमेशा प्रभावित किया है। डेनियल क्रेग के बाद यह उनके लिए बहुत खास होने
वाला है। हमें प्रभावित करना उनके लिए बहुत मुश्किल होगा। मुझे लगता है यह एक अच्छी बात है।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो इम्तियाज अली एक बार फिर रोमांटिक वेब सीरीज ‘ओ साथी रे’ लेकर आ रहे
हैं। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में नजर
आएंगे। इम्तियाज अली इसके क्रिएटर, राइटर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं, जबकि इसका निर्देशन

आरिफ अली ने किया है। इसका निर्माण विंडो सीट फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने किया है। यह
सीरीज 4 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।


बता दें कि ब्रिटिश अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन अगले जेम्स बॉन्ड के रूप में दिखाई देंगे। इसमें रॉबर्ट पैटिंसन
डेनियल क्रेग की जगह लेंगे और 26वीं आधिकारिक बॉन्ड फिल्म में इस प्रतिष्ठित किरदार को निभाएंगे।
डेनिस विलन द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी स्टीवन नाइट लिखेंगे और निर्माण एमी पास्कल व डेविड
हेमन करेंगे। इस फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियो के बैनर तले रिलीज किया जाएगा।


2025 में लंबे समय तक निर्माता रहे बारबरा ब्रोकोली और माइकल जी. विल्सन द्वारा फ्रेंचाइजी का
क्रिएटिव कंट्रोल अमेजन एमजीएम को सौंपे जाने के बाद यह जेम्स बॉन्ड की एक नई शुरुआत है।
फिलहाल 26वीं बॉन्ड फिल्म के शीर्षक और रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com