Top Stories
अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा | जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड |
रबर बोर्ड की नीतियां कीमतों में गिरावट के लिए जिम्मेदार नहीं, आयात पर कोई छूट नहीं: अध्यक्ष

रबर बोर्ड की नीतियां कीमतों में गिरावट के लिए जिम्मेदार नहीं, आयात पर कोई छूट नहीं: अध्यक्ष

कोट्टायम (केरलम), 24 नवंबर (वेब वार्ता)। रबर बोर्ड ने सोमवार को उन आरोपों को खारिज किया कि उसकी नीतियां रबर की कीमतों में उतार-चढ़ाव के लिए जिम्मेदार हैं। बोर्ड ने यह भी कहा कि रबर के निर्बाध आयात की खबरें गलत और भ्रामक हैं।

कोट्टायम (केरलम), 24 नवंबर (वेब वार्ता)। रबर बोर्ड ने सोमवार को उन आरोपों को खारिज किया कि
उसकी नीतियां रबर की कीमतों में उतार-चढ़ाव के लिए जिम्मेदार हैं। बोर्ड ने यह भी कहा कि रबर के
निर्बाध आयात की खबरें गलत और भ्रामक हैं।


रबर बोर्ड के अध्यक्ष एन हरि ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बोर्ड हमेशा रबर किसानों को उचित
कीमत दिलाने के लिए काम करता रहा है और आगे भी ऐसा करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि हाल के बाजार उतार-चढ़ाव से पहले रबर की कीमत 300 रुपये प्रति किलोग्राम तक
पहुंच गई थी, जो अब घटकर 272 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है।


हरि ने कहा कि रबर एक वैश्विक जिंस है और इसकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले बदलावों
से प्रभावित होती हैं। शंघाई फ्यूचर्स एक्सचेंज की कीमतें वैश्विक रबर बाजार को प्रभावित करने वाले
प्रमुख कारकों में शामिल हैं। इसके अलावा सट्टेबाजी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती का भी कीमतों पर
असर पड़ता है।


उन्होंने कहा कि हालांकि, बाजार विशेषज्ञों को रबर की कीमतों में बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है।
बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि कीमतों की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बोर्ड जल्द ही केंद्रीय वाणिज्य
मंत्रालय के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेगा। इसके लिए वह दिल्ली जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बोर्ड उन आरोपों के मद्देनजर टायर कंपनियों के साथ भी बैठक करेगा कि वे बाजार से
दूरी बनाए हुए हैं। टायर कंपनियों के प्रतिनिधियों को 26 नवंबर को कोट्टायम स्थित रबर बोर्ड के
मुख्यालय में बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है।


रबर के निर्बाध आयात की खबरों को खारिज करते हुए हरि ने कहा कि देश में पिछले करीब तीन दशक
से आयात की वही नीति लागू है।

उन्होंने बताया कि रबर का आयात केवल अग्रिम मंजूरी योजना के तहत किया जा सकता है। इस योजना
के तहत रबर आधारित उत्पाद बनाने वाली कंपनियां कच्चे माल के रूप में रबर का आयात कर सकती
हैं।


आयातित रबर को घरेलू बाजार में बेचने की अनुमति नहीं है। कंपनियों को आयातित रबर के बराबर
मूल्य के उत्पादों का निर्माण कर उनका निर्यात करना अनिवार्य है। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के
लिए निगरानी व्यवस्था भी लागू है।


हरि ने कहा कि इस योजना के बाहर रबर का आयात करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि
न तो रबर बोर्ड और न ही केंद्र सरकार ने निर्बाध आयात की अनुमति दी है। इस संबंध में प्रकाशित
खबरें निराधार हैं।


उन्होंने कहा कि देश के कुल प्राकृतिक रबर उत्पादन में केरलम की हिस्सेदारी 72 प्रतिशत है। हालांकि,
पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों के विपरीत केरलम में रबर क्षेत्र के लिए कोई व्यापक नीति या दीर्घकालिक
दृष्टिकोण नहीं है।


हरि ने बताया कि केरलम में रबर की कीमत 250 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आने पर किसानों को
सब्सिडी देने की योजना है। हालांकि, पिछले कई वर्षों से इस योजना के लिए आवंटित राशि खर्च नहीं हो
पाई है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com