देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने बैणी-भुली योजना को लेकर कांग्रेस के विरोध पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे महिला सशक्तीकरण की भावना के खिलाफ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक स्वार्थ के चलते योजना को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है, जबकि यह पहल महिलाओं के सम्मान और आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।
रुचि भट्ट ने कहा कि पहाड़ की संस्कृति में ‘बैणी’ शब्द आत्मीयता और सम्मान का प्रतीक है। ऐसे में इस योजना को राजनीतिक मुद्दा बनाकर विरोध करना मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ी भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, समान अधिकार और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए लगातार काम कर रही है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) भी महिलाओं को समान अधिकार और संवैधानिक संरक्षण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के माध्यम से प्रदेश की 3.5 लाख से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। वहीं, नंदा गौरा योजना के तहत बालिका के जन्म पर 11 हजार रुपये और 12वीं उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना के तहत अब तक 145 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में भेजी जा चुकी है।

भट्ट ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना और ड्रोन सखी प्रशिक्षण जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके माध्यम से महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। साथ ही बालिका छात्रावासों का निर्माण बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में अहम प्रयास है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं का विरोध करने के बजाय उनका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आंतरिक गुटबाजी और राजनीतिक हताशा के चलते जनकल्याणकारी योजनाओं पर सवाल उठा रही है। रुचि भट्ट ने दावा किया कि प्रदेश की महिलाएं सरकार के कार्यों और विपक्ष के कथित भ्रामक प्रचार के बीच अंतर समझती हैं और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को फिर समर्थन देंगी।