Saifni: महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से थाना सैफनी पुलिस और महिला सुरक्षा दल ने क्षेत्र के ग्राम छितौनी/सराय महेश में एक व्यापक चौपाल का आयोजन किया।
हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की
इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला सुरक्षा दल द्वारा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही, उन्हें तत्काल सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया, जिनमें प्रमुख हैं।
साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता
1930- साइबर क्राइम हेल्पलाइन, 1090- वूमेन पावर लाइन, 181- महिला हेल्प लाइन, 108- एम्बुलेंस सेवा,1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112- पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098- चाइल्ड लाइन, 102- स्वास्थ्य सेवा थाना सैफनी पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए उन्हें निम्नलिखित आवश्यक सुझाव दिए।
अनजान लिंक पर न करें क्लिक
किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर पोर्टल पर शिकायत करें या 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, अथवा सीधे साइबर सेल से संपर्क करें।
महिलाओं को सशक्त बनाने में उचित कदम
चौपाल में मौजूद सभी महिलाओं और बालिकाओं ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी बताया और पुलिस व महिला सुरक्षा दल का धन्यवाद किया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान क्षेत्र में महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।