Saifni: मिशन शक्ति 5.0 के तहत सैफनी के रूपपुर में महिला सुरक्षा पर चौपाल

Saifni: मिशन शक्ति 5.0 के तहत सैफनी के रूपपुर में महिला सुरक्षा पर चौपाल

​Saifni: ​दल ने महिलाओं को 1930 (साइबर क्राइम), 1090 (वूमेन पॉवर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी।

Saifni: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत शनिवार को थाना सैफनी के महिला सुरक्षा दल ने ग्राम रूपपुर में चौपाल आयोजित की। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। 

हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी

​दल ने महिलाओं को 1930 (साइबर क्राइम), 1090 (वूमेन पॉवर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन्हें साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करने और गोपनीय जानकारी (जैसे खाता संख्या, पिन, ओटीपी) किसी से साझा न करने की सलाह दी गई। ​

साइबर सेल में शिकायत करने का सुझाव

जागरूकता फैलाने के लिए पर्चे वितरित किए गए और प्राथमिक विद्यालय, रूपपुर के मुख्य द्वार पर भी चिपकाए गए। टीम ने साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल साइबर सेल में शिकायत करने का सुझाव भी दिया।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com