नगीना। पूर्व राज्य मंत्री तथा नगीना विधानसभा से सपा विधायक मनोज पारस दिन रात गरीब बेसहारा लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं।वह लगातार पीडितो को इसाफ दिलाने के लिये संघर्ष कर रहे हैं। जिला बिजनौर में वही एक मात्र ऐसे विधायक है जो पीड़ित व्यक्तियो की आवाज सडकों से लेकर विधानसभा तक उठा रहे हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र के हर व्यक्ति के सुख-दुख में वह हमेशा शरीक होते हैं। लोगों की मदद करने के कारण उनकी क्षेत्र में छवि एक मसीहा के रूप में है। अपनी ईमानदारी तथा नेक कामों की वजह से वह जनता के दिलों में बसे हुए है। दैनिक उत्तम भारत के तहसील प्रभारी फिरोज शेख से एक विशेष वार्ता करते हुए सपा विधायक तथा पूर्व राज्य मंत्री मनोज पारस ने कहा कि उनका राजनीति करने का मकसद सिर्फ लोगों की सेवा तथा मदद करना है। चद स्वार्थी नेता अपना उल्लू सीधा करने के लिए भाई को भाई से लड़ाते रहते हैं। तथा लोगों को गुमराह करके अपना फायदा करते रहते हैं। जनता को ऐसे नेताओं से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा की हर पीड़ित व्यक्ति की लड़ाई को वह अपनी लड़ाई समझ कर लड़ते हैं। तथा उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए हर संघर्ष करने को हमेशा तैयार रहते हैं। आज देश तथा प्रदेश के हालात बेहद खराब है। भाजपा की तानाशाही नीतियों से जनता तग तथा परेशान हो चुकी है और परिवर्तन चाह रही है। आज प्रदेश का माहौल सपा की ओर बढता जा रहा है। क्योंकि जनता जान चुकी है कि उनका हित सिर्फ सपा में ही सुरक्षित है। इसलिए सभी जाति तथा धर्म के लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं। सपा के बढ़ते जनाधार से महसूस होने लगा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तथा सपा मुखिया अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने दैनिक उत्तम भारत अखबार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यही एक मात्र ऐसा अखबार है जो हर पीड़ित व्यक्ति की आवाज को प्रमुखता से उठा रहा है। अखबार के जिला प्रभारी अब्दुल कलाम वाकई में बधाई के पात्र हैं जो पूरी निष्पक्षता तथा निडरता से पत्रकारिता कर रहे हैं।