देश में बनी कैंसर, दिल समेत 112 दवाओं के सैंपल फेल, पंजाब में बनी 11 दवाएं शामिल

देश में बनी कैंसर, दिल समेत 112 दवाओं के सैंपल फेल, पंजाब में बनी 11 दवाएं शामिल

Indian Medicine: इन दवाओं का उपयोग दिल, कैंसर, मधुमेह, हाई बीपी, दमा, संक्रमण, दर्द, सूजन, अनीमिया और मिर्गी जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय दवा प्रयोगशाला में 52 और राज्य स्तरीय जांच में 60 दवाएं गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरीं।

Indian Medicine: केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने सितंबर 2025 के लिए जारी अपने ड्रग अलर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 112 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में फेल हुए हैं, जिनमें तीन कफ सीरप भी शामिल हैं। जबकि इनमें से एक कफ सीरप नकली पाया गया है।

कैंसर समेत 112 दवाएं शामिल

इन दवाओं का उपयोग दिल, कैंसर, मधुमेह, हाई बीपी, दमा, संक्रमण, दर्द, सूजन, अनीमिया और मिर्गी जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय दवा प्रयोगशाला में 52 और राज्य स्तरीय जांच में 60 दवाएं गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरीं।

फेल हुए दवाओं के सैंपल

CDSCO अधिकारियों के अनुसार, इन दवाओं को गुणवत्ता के एक या अधिक पैमानों पर विफल पाया गया है। हालांकि, यह असफलता केवल उन्हीं बैचों तक सीमित है जिनका परीक्षण किया गया।

पंजाब की 11 दवाएं भी शामिल

सबसे ज़्यादा 49 फेल दवाएं हिमाचल प्रदेश में बनी पाई गईं। इसके अलावा गुजरात में 16, उत्तराखंड 12, पंजाब 11, मध्य प्रदेश 6, सिक्किम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश 3-3, कर्नाटक, महाराष्ट्र 2-2, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर 1-1 दवा, जबकि दो कफ सीरप हरिद्वार और हिमाचल के सिरमौर में बने थे।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com