बाजपुर उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि ने संविधान दिवस के अवसर पर आलापुर वार्ड नंबर 4 में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का जलाभिषेक व माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान अनिल वाल्मीकि ने कहा कि 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में बनकर तैयार हुए संविधान ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिए हैं। उन्होंने बाबा साहेब के संदेश को दोहराते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है और शिक्षित होकर ही समाज आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम में उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार लाला, महामंत्री मुकेश कुमार, उमेश कुमार, दीपक, सौरभ और कपिल सहित कई लोग मौजूद रहे।