Top Stories
विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा | जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ |
संविधान के आदर्शों को जीवन में उतारना हर नागरिक का कर्तव्य : राज्यपाल

संविधान के आदर्शों को जीवन में उतारना हर नागरिक का कर्तव्य : राज्यपाल

लोक भवन में हुआ उद्देशिका का पाठ, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ

देहरादून। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने संविधान की उद्देशिका का पाठ किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई।

राज्यपाल ने कहा कि संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता और नागरिकों की गरिमा का आधार है। संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान सभा के सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि संविधान दिवस अपने अधिकारों के साथ मूल कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी समझने का भी अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों से संवैधानिक मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com