Top Stories
विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा | जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ |
संविधान के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करना हर नागरिक का दायित्व : गणेश जोशी

संविधान के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करना हर नागरिक का दायित्व : गणेश जोशी

संविधान दिवस पर मसूरी में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि, सामाजिक समानता और समरसता का दिया संदेश

मसूरी, 26 नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित अंबेडकर चौक पहुंचकर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने संविधान निर्माण में बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आधारशिला है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देने के साथ उसके कर्तव्यों का भी बोध कराता है। संविधान में निहित सामाजिक समरसता, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को केवल समझना ही नहीं, बल्कि अपने व्यवहार और जीवन में अपनाना भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान के प्रति सम्मान, जनभागीदारी और समावेशी विकास को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से संविधान के आदर्शों को अपनाकर सशक्त, समरस और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, मदन मोहन शर्मा, विजय रमोला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com