Top Stories
सोंग नदी के प्रदूषण और खतरनाक बैक्टीरिया पर लगेगी लगाम, IIT रुड़की ने तैयार किया एक्शन प्लान | कहीं अटका 35 लाख का बीमा तो कहीं दो साल से दबाए बैठे थे 5.50 लाख रुपये, आयुक्त की जनसुनवाई में हुआ बड़ा एक्शन | बाजपुर चेयरमैन गित्ते ने मझराप्रभु में किया 200 मीटर टाइल्स रोड का शिलान्यास | ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शुरू, 30 लाभार्थियों ने लिया हिस्सा | शेख हसीना को फांसी की सजा, निहत्थे नागरिकों की हत्याओं का माना दोषी | बिहार में 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण, JDU-BJP विधायक दल की बैठक कल | सऊदी अरब में 42 भारतीयों की मौत, डीजल टैंकर से टकराई बस | Bihar Election: बिहार में मोदी-नीतीश सरकार, PM Modi गमछा लहराते हुए भाजपा मुख्यालय पहुंचे |
स्वच्छकारों के लंबित भुगतान जल्द निस्तारित करें, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

स्वच्छकारों के लंबित भुगतान जल्द निस्तारित करें, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने की प्रशासनिक समीक्षा बैठक, सुरक्षा उपकरण और ईएसआई कार्ड उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

मेरठ, 23 नवंबर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सोमवार को सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई कर्मचारियों और स्वच्छकारों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं तथा मैनुअल स्कैवेंजर अधिनियम-2013 के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छकारों का सम्मान, कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और उनके अधिकारों का संरक्षण केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग पात्र स्वच्छकारों को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराएं और सफाई कर्मचारियों से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता पर निस्तारण करें। उन्होंने शासनादेशों और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश भी दिए।

मकवाना ने समाज कल्याण विभाग को स्वच्छकारों के क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाने और पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम में स्वच्छकारों की संख्या बढ़ाने, सफाई कर्मचारियों के लंबित भुगतान शीघ्र करने तथा पात्र कर्मचारियों को ईएसआई कार्ड वितरित कराने को कहा। सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण, किट और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के साथ नियमानुसार बोनस का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रम संबंधी नियमों और निर्धारित प्रावधानों का उल्लंघन करने वाली फर्मों एवं ठेकेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे धरातल पर सफल बनाने में स्वच्छकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए उनकी सुरक्षा, सम्मान और बेहतर कार्य परिस्थितियों को सुनिश्चित करना प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक में नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिकारी मौजूद रहे।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com