Top Stories
आईओआरए बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान | राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणि | आईटीबीपी ने छात्रों और छात्राओं जीवन-रक्षक एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। | धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान |
संस्कृत के संरक्षण से सुरक्षित रहेगी सनातन संस्कृति : स्वामी रसिक महाराज

संस्कृत के संरक्षण से सुरक्षित रहेगी सनातन संस्कृति : स्वामी रसिक महाराज

जनगणना में मातृभाषा संस्कृत दर्ज कराने की अपील

श्रीनगर गढ़वाल। नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए देशवासियों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भारत की सांस्कृतिक पहचान और हजारों वर्षों की ज्ञान परंपरा की संवाहक है। इसके संरक्षण से ही सनातन संस्कृति और प्राचीन ज्ञान-विज्ञान की विरासत सुरक्षित रह सकेगी।

स्वामी रसिक महाराज ने संस्कृत को मातृभाषा के रूप में दर्ज कराने की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि जिनकी वास्तविक मातृभाषा संस्कृत है, वे जनगणना में इसे अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने वेद, उपनिषद, दर्शन, आयुर्वेद और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण में संस्कृत के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने विद्यालयों, महाविद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं से संस्कृत के अध्ययन-अध्यापन तथा बोलचाल को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कहा कि संस्कृत को नई पीढ़ी और दैनिक जीवन से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि संस्कृत बचेगी तो हमारी संस्कृति और भारत की सनातन पहचान सुरक्षित रहेगी।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com