Top Stories
विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा | जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ |
सपना चौहान बनीं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन की हरिद्वार जिलाध्यक्ष

सपना चौहान बनीं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन की हरिद्वार जिलाध्यक्ष

राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील खान ने सौंपी जिम्मेदारी, मानवाधिकारों और पत्रकारों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

रुड़की। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने संगठन का विस्तार करते हुए पत्रकार सपना चौहान को हरिद्वार जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। देहरादून स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील खान के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव जीएस मिश्रा और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सूरजभान चौहान की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील खान ने कहा कि संगठन का उद्देश्य मानवाधिकारों की रक्षा, पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाना और गरीब, असहाय एवं पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में सहयोग करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सपना चौहान अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए हरिद्वार में संगठन को मजबूत करेंगी।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सपना चौहान ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ जिम्मेदारी निभाएंगी। उनका प्रयास रहेगा कि जिले में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़े और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने में संगठन प्रभावी भूमिका निभाए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीपी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव सलीम भारती, एडवोकेट गुलबहार राव, आमिर मिर्जा, रजिया, ललिता बौद्धा, समीर मलिक और आमिर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com