Top Stories
आईओआरए बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान | राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणि | आईटीबीपी ने छात्रों और छात्राओं जीवन-रक्षक एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। | धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान |
सरस मेले में उद्योग विभाग ने बताईं स्वरोजगार की योजनाएं

सरस मेले में उद्योग विभाग ने बताईं स्वरोजगार की योजनाएं

महिला उद्यमियों और युवाओं को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी, चयनित उद्यमी सम्मानित

हल्द्वानी। सरस आजीविका मेला-2026 के चौथे दिन जिला उद्योग केंद्र की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, युवाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार एवं उद्योग स्थापना से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक पल्लवी गुप्ता ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एमएसएमई नीति, पीएम विश्वकर्मा योजना और उत्तराखंड स्टार्टअप नीति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने योजनाओं की पात्रता, अनुदान, ऋण सुविधा और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए युवाओं एवं कारीगरों से इनका लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। इस दौरान जूट शिल्प से तैयार विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया तथा हस्तशिल्प एवं लघु उद्योग क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया गया। दृश्य कला एवं चित्रकारी में कुसुम पांडे ने प्रथम और राखी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, लघु उद्योग श्रेणी में मुक्तेश्वर एग्रो फ्रूट प्रथम और ऑर्गेनिकम द्वितीय स्थान पर रहा।

चयनित उद्यमियों को दर्जा राज्य मंत्री रेणु अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने सम्मानित किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फर्त्याल, पंचायत सदस्य छवि कांडपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com