School Holidays: त्योहारों के समय बच्चों की मौज हो गई है। उत्तर भारत, खासकर बिहार में छठ पूजा को सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता है। जिसके वजह से बिहार राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार, 25 से 28 अक्टूबर तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
वहीं उत्तर प्रदेश में छठ का त्यौहार बड़े पैमाने पर नहीं मनाया जाता। हालांकि, बिहार से सटे कुछ जिले और अन्य क्षेत्रों में छठ उत्सव मनाया जाता है। ऐसे जिलों में आवश्यकता अनुसार छुट्टी का ऐलान किया जा सकता है।
छठ पूजा का महत्व
छठ पूजा सूर्य उपासना का पर्व है। इस दौरान व्रती सूर्योदय और सूर्यास्त के समय नदी, तालाब या अन्य जल स्रोतों पर जाकर जल में खड़े होकर पूजा करते हैं। व्रती उपवास रखते हैं और चार दिनों तक सूर्य देव की आराधना करते हैं। यह पर्व स्वास्थ्य, समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए माना जाता है।