Top Stories
विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा | जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ |
आपदा प्रबंधन में अहम भूमिका निभा सकते हैं स्काउट्स एवं गाइड्स : राज्यपाल

आपदा प्रबंधन में अहम भूमिका निभा सकते हैं स्काउट्स एवं गाइड्स : राज्यपाल

संविधान दिवस पर युवाओं से राष्ट्रहित, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान

देहरादून। उत्तराखंड जैसे आपदा संवेदनशील राज्य में स्काउट्स एवं गाइड्स आपदा प्रबंधन और राहत-बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यदि ग्रामीण युवाओं, किसानों और विद्यार्थियों को भी आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाए तो राहत दलों के पहुंचने से पहले स्थानीय स्तर पर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता मिल सकती है। यह बात राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने गुरुवार को लोक भवन में हिन्दुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स के स्थापना दिवस पर कही।

स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें संगठन का बैज और स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया तथा संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी।

राज्यपाल ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स युवाओं में अनुशासन, सेवा, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर युवाओं को संविधान में निहित एकता, समरसता, भाईचारे और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आपदा के समय शुरुआती सहायता बेहद महत्वपूर्ण होती है। स्काउट्स एवं गाइड्स के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने से जनहानि और संपत्ति के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

राज्यपाल ने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने सही संगति और अच्छे संस्कारों को जीवन की सफलता का आधार बताते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाने की अपील की। 

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com