नेपाल में हिमस्खलन के बाद पर्वतारोहियों के शवों की तलाश जारी

नेपाल में हिमस्खलन के बाद पर्वतारोहियों के शवों की तलाश जारी

Nepal Avalanche: डोलखा जिले के पुलिस प्रमुख ज्ञान कुमार महतो ने बताया कि हिमस्खलन में घायल हुए चार पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर से निकाला गया और उपचार के लिए राजधानी काठमांडू ले जाया गया।

Nepal Avalanche: नेपाल में हिमस्खलन में जान गंवाने पर्वतारोहियों के शवों को बरामद करने के लिए बचाव दल मंगलवार को एक पर्वत पर खोज अभियान में लगे रहे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उनके मुताबिक, सोमवार को हुए हिमस्खलन में इन पर्वतरोहियों की मौत हो गई थी। माउंट यालुंग री के 4,900 मीटर (16,070 फुट) की ऊंचाई पर स्थित बेस कैंप पर सोमवार सुबह हिमस्खलन हुआ। बर्फ़ीले तूफ़ान के कारण बचाव दल कल घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाया।

हेलीकॉप्टर बेस कैंप तक पहुंचा

मौसम में सुधार के बाद मंगलवार को एक हेलीकॉप्टर बेस कैंप तक पहुंचा और बचावकर्मी बर्फ के बीच से निकलने में सफल हो गए।

चार पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर से निकाला
 ⁠
डोलखा जिले के पुलिस प्रमुख ज्ञान कुमार महतो ने बताया कि हिमस्खलन में घायल हुए चार पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर से निकाला गया और उपचार के लिए राजधानी काठमांडू ले जाया गया।

दो नेपाली पर्वतारोही गाइड भी शामिल

मारे गए लोगों में दो नेपाली पर्वतारोही गाइड भी शामिल हैं, लेकिन बाकी पांच की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है। महतो ने बताया कि उनमें से एक संभवतः फ़्रांसीसी नागरिक है।

माउंट यालुंग री 5,600 मीटर (18,370 फुट) ऊंची चोटी है, जिसे नए पर्वतारोहियों के लिए उपयुक्त माना जाता है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com