Top Stories
अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा | जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड |
सेबी ने आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम के प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने को कहा, निवेशकों को आगाह किया

सेबी ने आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम के प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने को कहा, निवेशकों को आगाह किया

सेबी ने आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम के प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने को कहा, निवेशकों को आगाह किया

सेबी ने आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम के प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने को कहा, निवेशकों को आगाह
किया


नई दिल्ली, 24 नवंबर (वेब वार्ता)। बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को बाजार के मध्यस्थों और अन्य
प्रतिभागियों से आगामी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के 'ग्रे मार्केट प्रीमियम' (जीएमपी) के
आंकड़ों का प्रकाशन और प्रचार-प्रसार बंद करने को कहा।


इसके साथ ही, सेबी ने निवेशकों को आगाह किया कि वे जीएमपी को शेयरों के सूचीबद्ध होने के
संभावित भाव या उनसे मिलने वाले रिटर्न का संकेतक न मानें।

जीएमपी उन अनौपचारिक और अपुष्ट कीमतों को कहा जाता है, जिन पर किसी कंपनी के शेयरों के
शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने से पहले कारोबार किए जाने का दावा किया जाता है। ऐसे सौदे मान्यता-
प्राप्त शेयर बाजारों के दायरे से बाहर होते हैं। इन पर नियामकीय निगरानी नहीं होती और न ही
निवेशकों को कोई सुरक्षा या सौदे के निपटान की गारंटी मिलती है।


भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक बयान में कहा कि आईपीओ के जीएमपी के आंकड़े
वेबसाइट, डिजिटल मंचों, समाचार पत्रों और यहां तक कि सेबी में पंजीकृत कुछ मध्यस्थों एवं बाजार
प्रतिभागियों की ओर से भी व्यापक रूप से प्रकाशित किए जा रहे हैं।


सेबी ने कहा कि ऐसे प्रीमियम के आंकड़ों का प्रकाशन निवेशकों के हितों के लिए नुकसानदेह हो सकता है
और प्रतिभूति बाजार में पारदर्शिता एवं जवाबदेही के सिद्धांतों के विपरीत है।


नियामक ने सेबी में पंजीकृत सभी मध्यस्थों और बाजार प्रतिभागियों को अपनी वेबसाइट, डिजिटल मंचों
और ईमेल, एसएमएस तथा सोशल मीडिया सहित अन्य संचार माध्यमों पर आईपीओ के जीएमपी के
आंकड़े प्रकाशित, प्रदर्शित या प्रसारित नहीं करने की सलाह दी है।


निवेशकों को भी जीएमपी को शेयरों के सूचीबद्ध होने के संभावित भाव या अपेक्षित रिटर्न का संकेतक
नहीं मानने और इससे जुड़े किसी भी सौदे से बचने को कहा गया है। सेबी ने निवेशकों को आईपीओ में
केवल अपने यहां पंजीकृत मध्यस्थों और अधिकृत मंचों के जरिये ही निवेश करने की सलाह दी है।
जीएमपी के आंकड़ों का इस्तेमाल निवेशक अक्सर आईपीओ के शेयरों की संभावित सूचीबद्धता के प्रदर्शन
का अनुमान लगाने के लिए करते हैं।


सेबी ने स्पष्ट किया कि जीएमपी से जुड़े सौदों में विवाद होने पर निवेशकों को नियामक के तहत
उपलब्ध शिकायत निवारण और विवाद समाधान व्यवस्थाओं का लाभ नहीं मिलेगा। इनमें सेबी या शेयर
बाजारों के अधिकार क्षेत्र के तहत मिलने वाली निवेशक सुरक्षा, शेयर बाजारों की शिकायत निवारण
व्यवस्था और ऑनलाइन विवाद समाधान (ओडीआर) पोर्टल शामिल हैं।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com