Top Stories
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड | चम्पावत को 165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास | सोंग नदी के प्रदूषण और खतरनाक बैक्टीरिया पर लगेगी लगाम, IIT रुड़की ने तैयार किया एक्शन प्लान | कहीं अटका 35 लाख का बीमा तो कहीं दो साल से दबाए बैठे थे 5.50 लाख रुपये, आयुक्त की जनसुनवाई में हुआ बड़ा एक्शन | बाजपुर चेयरमैन गित्ते ने मझराप्रभु में किया 200 मीटर टाइल्स रोड का शिलान्यास |
छह माह तक नहीं बदले बिजली के पोल, डीएम ने यूपीसीएल अधिकारियों को लगाई फटकार

छह माह तक नहीं बदले बिजली के पोल, डीएम ने यूपीसीएल अधिकारियों को लगाई फटकार

समाधान दिवस में पहुंचीं 103 शिकायतें, 180 दिन से लंबित मामलों पर मांगा जवाब; बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद की गुहार

समाधान दिवस में पहुंचीं 103 शिकायतें, 180 दिन से लंबित मामलों पर मांगा जवाब; बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद की गुहार

देहरादून, 23 नवंबर। ऋषिपर्णा सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में जनसमस्याओं के निस्तारण में विभागीय लापरवाही सामने आई। छह माह से विद्युत पोल बदलने की शिकायत लंबित रहने पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने यूपीसीएल अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्टीकरण तलब करते हुए दोनों पोल तत्काल बदलने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 103 शिकायतें दर्ज हुईं।

डीएम ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर 180 दिन से लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से जवाब मांगा। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर निस्तारण की स्थिति भी जानी। साथ ही चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

समाधान दिवस में जाखन निवासी 76 वर्षीय गोविंद राम शाह ने बेटे पर मकान कब्जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। डीएम ने एसडीएम सदर को भरण-पोषण अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। टीबी मरीज को दून अस्पताल में भर्ती नहीं किए जाने की शिकायत पर सीएमओ को तत्काल उपचार शुरू कराने को कहा गया। वहीं, प्रेमनगर निवासी शीला देवी की पति की दुर्घटना में मृत्यु के बाद क्लेम नहीं मिलने की शिकायत पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

मन्नूगंज निवासी जसवीर कौर ने बेटी की दिसंबर में होने वाली शादी के लिए आर्थिक सहायता मांगी। डीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र, बिजली मीटर और आर्थिक सहायता से जुड़ी शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

भूमि कब्जे और धोखाधड़ी के मामले भी समाधान दिवस में उठे। ग्राम क्यारी की प्रभा नौटियाल और एकता विहार की बीरा पंवार ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की, जबकि टिहरी के ग्राम कोटी निवासी मनोज पंवार ने जमीन खरीद-फरोख्त में 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला उठाया। स्कूल की ओर से घर के सामने कूड़ा डालने की शिकायत पर संयुक्त जांच के निर्देश दिए गए।

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देना चाहिए। इस दौरान एडीएम केके मिश्रा, जीतेंद्र कुमार, एसडीएम राजकुमार पांडेय, अभय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com