Top Stories
आईओआरए बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान | राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणि | आईटीबीपी ने छात्रों और छात्राओं जीवन-रक्षक एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। | धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान |
युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता खोलेगी कौशल योजना, 650 से अधिक सीटों पर मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण

युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता खोलेगी कौशल योजना, 650 से अधिक सीटों पर मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण

15 से 45 वर्ष तक के युवक-युवतियों को मिलेगा मौका, प्रशिक्षण के बाद प्लेसमेंट में भी मिलेगी मदद; बालिकाओं के लिए निशुल्क आवास

देहरादून। रोजगार की तलाश कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड कौशल विकास मिशन प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-4.0 के तहत देहरादून में 650 से अधिक सीटों पर निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध करा रहा है। इसके तहत 15 से 45 वर्ष तक के युवक-युवतियों को हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और सप्लाई चेन जैसे रोजगारपरक क्षेत्रों में तीन से चार माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात यह है कि प्रशिक्षण लेने वाली युवतियों के लिए निशुल्क आवास की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

उत्तराखंड स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ना है। गढ़ी कैंट स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आइएचएम) में हाउसकीपिंग असिस्टेंट के लिए 150 और फूड एंड बेवरेज असिस्टेंट के लिए 350 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं।

वहीं, सहसपुर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 12वीं पास और आइटीआइ योग्यताधारी अभ्यर्थियों के लिए सोलर पीवी इंस्टॉलर (इलेक्ट्रिकल) तथा असिस्टेंट मैकेनिस्ट (आयरन एंड स्टील) के 40-40 सीटों के बैच संचालित किए जाएंगे। दून विश्वविद्यालय में 12वीं पास 100 युवाओं को सप्लाई चेन एग्जीक्यूटिव का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मिशन की नोडल अधिकारी विनीता बडोनी ने बताया कि प्रशिक्षण के साथ युवाओं को प्लेसमेंट के अवसरों से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यहां करें संपर्क

- हॉस्पिटैलिटी प्रशिक्षण: 9410394201
- सप्लाई चेन प्रशिक्षण: 7618222334
- तकनीकी प्रशिक्षण: 9870835117

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। 

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com