Top Stories
धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा |
स्मैट 2026: मुशीर-अंगकृष की दमदार पारी, मुंबई ने उत्तराखंड को 86 रनों से रौंदा

स्मैट 2026: मुशीर-अंगकृष की दमदार पारी, मुंबई ने उत्तराखंड को 86 रनों से रौंदा

कोलकाता, 26 नवंबर (वेब वार्ता)। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के ग्रुप सी के मुकाबले में मुंबई ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्तरांखड को 86 रनों से रौंदा। मुंबई से मिले 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तराखंड की टीम 16.5 ओवर में 123 रन बनाकर सिमट गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। राहुल नमाला महज एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद संस्कार रावत भी सिर्फ 5 रन ही बना सके। आरवन महाजन ने 15 रन बनाए, जबकि युवराज चौधरी 9 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 11 रन ही बना सके। कप्तान कुणाल चंदेला 4 चौकों की मदद से 12 गेंदों में 19 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार बने।

शाश्वत डंगवाल ने टीम की ओर से 20 गेंदों में सर्वाधिक 37 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। मुंबई की तरफ से गेंदबाजी में अथर्व अंकोलेकर ने 3.5 ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि मैक्सवेल स्वामीनाथन ने 2 विकेट अपने नाम किए। शार्दुल ठाकुर और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट झटका।

इससे पहले, अंगकृष रघुवंशी और हार्दिक तमोरे ने मुंबई को धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 66 रन जोड़े। हार्दिक ने सिर्फ 14 गेंदों का सामना करते हुए 39 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, अंगकृष ने 34 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए।

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे मुशीर खान बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 40 गेंदों में 65 रनों की आतिशी पारी खेली। मुशीर ने अपनी इस इनिंग में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। सरफराज खान ने 15 गेंदों में 31 रनों का योगदान दिया। उत्तरांखड की तरफ से रविंदर नेगी ने 32 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि जगदीश सुचित ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

 

क्राइस्टचर्च में मिलेगी गुरनूर बरार को प्लेइंग इलेवन में जगह? मोर्ने मोर्कल ने दिए संकेत, अंशुल का किया बचाव

 

नई दिल्ली, 26 नवंबर (वेब वार्ता)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर शुक्रवार से खेला जाना है। भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने संकेत दिए हैं कि दूसरे टेस्ट में गुरनूर बरार को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरनूर पर बात करते हुए मोर्कल ने कहा, “जब से वह भारतीय टीम से जुड़े हैं, उनकी गति और उछाल को लेकर काफी उत्साह है। मुझे लगता है कि वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो यहां की परिस्थितियों के हिसाब से बिल्कुल फिट बैठेंगे। देखते हैं आगे क्या होता है। गुरनूर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम में जगह बनाने के करीब हैं। वह सब कुछ सही कर रहे हैं। हालांकि, एक खिलाड़ी के तौर पर चयन उनके हाथ में नहीं है। उन्हें बस यह सुनिश्चित करना है कि जब भी उन्हें मौका मिले, तो वह पूरी तरह तैयार रहें। कई बार जब कोई खिलाड़ी मौके के बहुत करीब होता है, तो एक गेंदबाज के तौर पर उसका ध्यान भटक सकता है। जब उन्हें मौका मिलेगा और आप कभी नहीं जानते कि कब मिल जाए, तो मेरा काम यह पक्का करना है कि वह 100 प्रतिशत तैयार रहें।”

गेंदबाजी कोच ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में संघर्ष करते नजर आए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का बचाव किया। उन्होंने कहा, “सिर्फ वही (अंशुल) नहीं, न्यूजीलैंड की टीम को ही देख लीजिए उस पिच पर उनकी गेंदबाजी की रफ्तार भी कम थी। आप किसी खिलाड़ी को उसके पहले टेस्ट मैच से ही नहीं परख सकते। अपना पहला टेस्ट मैच खेलते समय खिलाड़ी कई तरह की भावनाओं और चीजों से गुजर रहा होता है। इसी कारण हमें उस खिलाड़ी का समर्थन करना चाहिए जो टीम के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है और मुश्किल ओवर डाल रहा है। अंशुल को कुछ और मैच खेलने का मौका दें, फिर हम इस पर बात कर सकते हैं। मुझे लगता है कि अभी किसी खिलाड़ी के बारे में कोई राय बनाने के लिए यह बहुत शुरुआती दौर है।”

हेगली ओवल की पिच को लेकर बात करते हुए मोर्कल ने कहा, “मैंने जो देखा है, उसके हिसाब से पिच फिर से काफी हरी लग रही है। मुझे लगता है कि वहां घास थोड़ी लंबी है। अब देखना होगा कि यह कैसा बर्ताव करती है। मैंने जैसा पहले कहा कि पिछले मैच में भी सबको उम्मीद थी कि विकेट तेज और उछाल वाली होगी, लेकिन ऐसा नहीं था। खैर, इस पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं है। हमें बस कल पहले सेशन में बल्ले और गेंद से, जो भी हालात सामने आएं उनके हिसाब से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com