नहटौर। एसएनएसएम इंटर कॉलेज में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार, योगेंद्र पाल सिंह, योगी अरविंद अहलावत और खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह की उपस्थिति रही। हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है और इससे अनुशासन तथा टीम भावना भी मजबूत होती है। प्रतियोगिता के दौरान खो-खो, व्यायाम, कबड्डी, दौड़ और लंबी कूद सहित कई खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया, जिसके बाद विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सौरभ चौधरी ने किया। इस अवसर पर खेल प्रभारी विपिन कुमार के साथ अमरदीप, विनय कुमार, शाहकार फारूकी, अब्दुल्ला सिद्दीकी, शकील अहमद, मोहित रतन, विभोर अग्रवाल, सूरजमल, प्रदीप राजपूत, पवनलता, प्रतिभा रानी, अंशु रानी दीक्षित, मनीषा त्यागी, सोनू तोमर, ज्योति भूमिवाल, शिखा चौहान, शोभांजलि, मधुका और डॉ. संतोष मौजूद रहे।