Top Stories
आईओआरए बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान | राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणि | आईटीबीपी ने छात्रों और छात्राओं जीवन-रक्षक एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। | धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान |
राज्य आपदा प्रबंधन दिवस पर चम्पावत में चला जागरूकता अभियान, पुलिस और एसडीआरएफ ने दी प्रशिक्षण

राज्य आपदा प्रबंधन दिवस पर चम्पावत में चला जागरूकता अभियान, पुलिस और एसडीआरएफ ने दी प्रशिक्षण

भूकंप, बाढ़, भूस्खलन और अग्निकांड से बचाव के बताए तरीके, मॉक ड्रिल के जरिए परखी गई राहत एवं बचाव की तैयारियां

चम्पावत। प्रथम राज्य आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को चम्पावत जनपद में व्यापक जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जिले के सभी थाना और कोतवाली क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, छात्र-छात्राओं और पुलिस कर्मियों को विभिन्न आपदाओं से बचाव के तरीके बताए गए।

कार्यक्रम में चम्पावत पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और अग्निशमन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया। इस दौरान भूकंप, बाढ़, भूस्खलन और अग्निकांड जैसी आपात परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित स्थानों की पहचान और राहत एवं बचाव कार्यों की उपयोगिता के बारे में समझाया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मॉक ड्रिल आयोजित कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन उपकरणों के उपयोग, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार देने तथा अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास भी कराया गया, ताकि आपात स्थिति में लोग स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ दूसरों की मदद भी कर सकें।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने आपदा के प्रति जागरूकता और पूर्व तैयारी को महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की। चम्पावत पुलिस ने आमजन से कहा कि आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य बनाए रखें और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

पुलिस का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से आपदा के प्रति जागरूक समाज तैयार करना और जनपद में सुरक्षा एवं बचाव की क्षमता को मजबूत करना है। 

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com