Top Stories
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड | चम्पावत को 165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास | सोंग नदी के प्रदूषण और खतरनाक बैक्टीरिया पर लगेगी लगाम, IIT रुड़की ने तैयार किया एक्शन प्लान | कहीं अटका 35 लाख का बीमा तो कहीं दो साल से दबाए बैठे थे 5.50 लाख रुपये, आयुक्त की जनसुनवाई में हुआ बड़ा एक्शन | बाजपुर चेयरमैन गित्ते ने मझराप्रभु में किया 200 मीटर टाइल्स रोड का शिलान्यास |
आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, छह वर्षीय बालक को बनाया निशाना

आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, छह वर्षीय बालक को बनाया निशाना

पीएचसी में एक दिन में 19 लोगों ने लगवाए एंटी रैबीज इंजेक्शन, नगरवासियों में रोष

पीएचसी में एक दिन में 19 लोगों ने लगवाए एंटी रैबीज इंजेक्शन, नगरवासियों में रोष

शेरकोट, संवाद। नगर में आवारा कुत्तों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को मोहल्ला शेखान में घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय बालक को आवारा कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया।

मोहल्ला शेखान निवासी शाहरुख ने बताया कि उनका पुत्र आतिफ सोमवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान सड़क पर घूम रहे एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से बालक घायल हो गया।

उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट अनुराग चौहान ने बताया कि सोमवार को केंद्र पर कुत्ते और बिल्ली के काटने से घायल 19 लोग एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। इनमें वसीम अहमद, शमसुद्दीन, राशिद, दैवांश और फातिमा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

नगर निवासी मोहम्मद नाजिम, रियाज अंसारी, सुमित कुमार, राकेश और शबनम ने बताया कि आवारा कुत्तों के कारण बच्चों और राहगीरों में भय बना हुआ है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने और लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com