Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक क्यूट स्टूडेंट अपनी टीचर पर खूब सारा प्यार लुटाते हुए देखा जा रहा है। वीडियो इतना प्यारा है कि अब तक इसे 3 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा और खूब प्यार दिया है।
दिल जीत लेगा दोनों का रिएक्शन
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @nees_shah नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में क्यूट बच्चे को टीचर के साथ क्लासरूम में कॉपी चेक कराते देख सकते हैं। जब टीचर कॉपी चेक कर रही होती हैं तो वो उनको टकटकी लगाकर देखते रहता है।
मैडम को देखकर वो खूब मुस्कुराता है और फिर प्यारा से उनके दुपट्टे को ठीक करता है। इतना ही नहीं बच्चा बार-बार मैडम के चेहरे को प्यार से हाथ लगाता है। वीडियो में दोनों के रिएक्शन को देखने के बाद यूजर्स भी उन पर फिदा हो गए।
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। टीचर और स्टूडेंट की इस क्यूट जोड़ी पर एक यूजर ने लिखा कि, उम्र का फासला मायने नहीं रखता। दूसरे यूजर ने लिखा कि, हर लड़के का पहला क्रश। तीसरे यूजर ने लिखा कि, फिर अपने जीवन की कहानी सुनाते हुए भविष्य में कहेगा मुझे अपनी शिक्षिका पर क्रश था,,, वह बहुत सुंदर थी..।
चौथे यूजर ने लिखा कि, जब वह बड़ा होगा तो उसके पास बताने के लिए एक कहानी होगी। पांचवें यूजर ने लिखा कि, वह अपने शिक्षक के प्रति बहुत सम्मान रखता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, जिस तरह से उसने आपके दुपट्टे और बालों को ठीक किया।