डॉ. सैनी ने विद्यार्थियों से दैनिक अभिवादन में 'जय हिंद' का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। सहयोगी डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य कृपाल सिंह चौहान ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन गोविन्द सिंह चौहान ने किया। इस दौरान डॉ. कुलवंत सिंह, पूर्णिमा, लक्ष्मण सिंह सजवाण, रश्मि नेगी, डॉ. अंकित शर्मा, रघुराज, अभिषेक दीक्षित सहित शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।