Top Stories
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड | चम्पावत को 165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास | सोंग नदी के प्रदूषण और खतरनाक बैक्टीरिया पर लगेगी लगाम, IIT रुड़की ने तैयार किया एक्शन प्लान | कहीं अटका 35 लाख का बीमा तो कहीं दो साल से दबाए बैठे थे 5.50 लाख रुपये, आयुक्त की जनसुनवाई में हुआ बड़ा एक्शन | बाजपुर चेयरमैन गित्ते ने मझराप्रभु में किया 200 मीटर टाइल्स रोड का शिलान्यास |
जनगणना में जागरूकता के वाहक बनेंगे विद्यार्थी, 1600 से अधिक छात्र-छात्राओं को दिया प्रशिक्षण

जनगणना में जागरूकता के वाहक बनेंगे विद्यार्थी, 1600 से अधिक छात्र-छात्राओं को दिया प्रशिक्षण

स्कूलों में स्वगणना प्रक्रिया की दी जानकारी, गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी मातृभाषा दर्ज कराने पर जोर

देहरादून, 23 नवंबर। आगामी जनगणना को लेकर प्रशासन ने विद्यार्थियों को जागरूकता अभियान से जोड़ने की पहल की है। इसके तहत देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 1600 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया समझाई गई।

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली, थानो, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश और राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में आयोजित कार्यक्रमों में मास्टर ट्रेनर गिरीश थपलियाल तथा फील्ड ट्रेनर द्वारिका प्रसाद पुरोहित और डॉ. मनोज शुक्ला ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण और परिवार का विवरण दर्ज करने की जानकारी दी। विद्यार्थियों से अपने अभिभावकों और आसपास के लोगों को भी स्वगणना के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश प्रसाद सेमवाल ने भी स्वगणना प्रक्रिया पूरी कर प्रदेशवासियों से जनगणना में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से प्रश्न संख्या-14 में मातृभाषा का सही उल्लेख करने पर जोर देते हुए गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी सहित स्थानीय भाषाओं को दर्ज कराने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जनगणना में सही जानकारी दर्ज होने से स्थानीय भाषाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com