Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर गुरुवार को पटना के मौर्या होटल में महागठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई।
कार्यक्रम में तेजस्वी यादव, अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, सीपीआईएम (CPIM) के दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहे। इस दौरान महागठबंधन ने सार्वजनिक रूप से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया।
#WATCH बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2025
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "...हम सभी ने तय किया है कि इस चुनाव में अगले मुख्यमंत्री के लिए तेजस्वी यादव के… pic.twitter.com/l3s2y9lFic
लंबे समय से इंतजार
इस मौके पर वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन के लाखों कार्यकर्ता इस घोषणा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बीजेपी पर अपने विधायकों को तोड़ने-खरीदने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी को जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं। वो समय आ गया है। अब मजबूती से महागठबंधन के साथ रहकर सरकार बनाएंगे। सहनी ने दावा किया कि महागठबंधन पूरी तरह मजबूत है।
महागठबंधन की साझा PC
महागठबंधन ने इससे पहले सीटों के बंटवारे को लेकर कोई साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की थी और दलों के बीच लगातार तनातनी देखी जा रही थी। बिहार चुनाव को लेकर गुरुवार को पहली बार साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई है. सबसे बड़ी बात है कि करीब 13 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी आमने-सामने हैं।
महागठबंधन में खासकर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है। इसी को देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने बीते बुधवार को लालू-तेजस्वी से मुलाकात भी की थी।