Top Stories
अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा | जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड |
दिसंबर के पहले सप्ताह में बाजार में दस्तक देंगे दो आईपीओ

दिसंबर के पहले सप्ताह में बाजार में दस्तक देंगे दो आईपीओ

नई दिल्ली, 24 नवंबर (वेब वार्ता)। दो कंपनियां मोनोमार्क इंजीनियरिंग (इंडिया) लिमिटेड और मातंगी रबर लिमिटेड कारोबार विस्तार और कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूंजी जुटाने के मकसद से दिसंबर के पहले सप्ताह में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए तैयार हैं।

नई दिल्ली, 24 नवंबर (वेब वार्ता)। दो कंपनियां मोनोमार्क इंजीनियरिंग (इंडिया) लिमिटेड और मातंगी
रबर लिमिटेड कारोबार विस्तार और कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूंजी जुटाने के
मकसद से दिसंबर के पहले सप्ताह में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए तैयार
हैं।


दोनों कंपनियों के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) के अनुसार मोनोमार्क इंजीनियरिंग का आईपीओ दो
दिसंबर को खुलेगा और चार दिसंबर को बंद होगा, जबकि मातंगी रबर का सार्वजनिक निर्गम एक दिसंबर
से तीन दिसंबर तक अभिदान के लिए उपलब्ध रहेगा।
मातंगी रबर के लिए एंकर निवेशकों की बोली 30 नवंबर को होगी, जबकि मोनोमार्क इंजीनियरिंग अपने
सार्वजनिक निर्गम खुलने से एक दिन पहले एक दिसंबर को एंकर निवेशकों के लिए बोली आयोजित
करेगी।


इसके अलावा, खाद्य सेवा क्षेत्र में काम करने वाली फूडलिंक एफएंडबी होल्डिंग्स (इंडिया) लिमिटेड 26
नवंबर को अपना आईपीओ लाएगी, जबकि निजी इक्विटी फर्म एवरस्टोन कैपिटल समर्थित विविध
चिकित्सा प्रौद्योगिकी मंच इंटेग्रिस मेडटेक 27 नवंबर को अपना सार्वजनिक निर्गम पेश करेगी।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com