Top Stories
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड | चम्पावत को 165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास | सोंग नदी के प्रदूषण और खतरनाक बैक्टीरिया पर लगेगी लगाम, IIT रुड़की ने तैयार किया एक्शन प्लान | कहीं अटका 35 लाख का बीमा तो कहीं दो साल से दबाए बैठे थे 5.50 लाख रुपये, आयुक्त की जनसुनवाई में हुआ बड़ा एक्शन | बाजपुर चेयरमैन गित्ते ने मझराप्रभु में किया 200 मीटर टाइल्स रोड का शिलान्यास |
ताऊ के घर में चोरी करने वाले दो भतीजे गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद

ताऊ के घर में चोरी करने वाले दो भतीजे गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद

लिसाड़ीगेट पुलिस ने इस्लामाबाद से दबोचे आरोपी, घर से पांच अंगूठियां, चेन, कंगन सहित अन्य आभूषण हुए थे चोरी

मेरठ, 24 नवंबर। लिसाड़ीगेट थाना पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि चोरी की वारदात को पीड़ित के ही परिवार के सदस्यों यानी उसके भतीजों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, इस्लामाबाद मोहल्ले में चारदीवारी के सामने वाली गली निवासी तसलीम पुत्र हाजी शब्बीर ने 17 नवंबर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर से पांच अंगूठियां, एक सोने की चेन, चार कंगन, चांदी की आठ चुटकी और दो जोड़ी टॉप्स चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 23 नवंबर को बड़का तकिया कब्रिस्तान के पास इस्लामाबाद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान अदनान (19) पुत्र रियाजु और अरबाज (23) पुत्र इलियास निवासी इस्लामाबाद, थाना लिसाड़ीगेट के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अंगूठियां और दो कान की बालियां (पीली धातु), चार गोलाकार कंगन तथा पांच बिछुए (सफेद धातु) बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विशाल कुमार, उपनिरीक्षक गौरव तिवारी, उपनिरीक्षक अरुण कुमार, कांस्टेबल निशांत कुमार और कांस्टेबल विक्की कुमार शामिल रहे।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com