उत्तर प्रदेश बना पर्यटन का बड़ा केंद्र- CM Yogi

उत्तर प्रदेश बना पर्यटन का बड़ा केंद्र- CM Yogi

UP Tourist Place: योगी ने एक्स पर लिखा “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में नया उत्तर प्रदेश आज देश के लिए पर्यटन से ट्रांसफारमेशन की प्रेरणा बन गया है। अयोध्या धाम का दीपोत्सव, ब्रज का रंगोत्सव और काशी की देव दीपावली जैसे उत्सव हमारी विरासत को समृद्धि और संस्कृति को शक्ति में बदल रहे हैं।

UP Tourist Place: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बन गया है जो सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अमृतकाल है।

ब्रज का रंगोत्सव और काशी की देव दीपावली

योगी ने एक्स पर लिखा “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में नया उत्तर प्रदेश आज देश के लिए पर्यटन से ट्रांसफारमेशन की प्रेरणा बन गया है। अयोध्या धाम का दीपोत्सव, ब्रज का रंगोत्सव और काशी की देव दीपावली जैसे उत्सव हमारी विरासत को समृद्धि और संस्कृति को शक्ति में बदल रहे हैं। 

सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अमृतकाल

इसी का परिणाम है कि 2016 में जहां 21.5 करोड़ पर्यटक आए थे, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 64.9 करोड़ तक पहुंच गई। राष्ट्रीय पर्यटन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी वर्ष 2016 में 13.1 फीसदी थी, जो 2023 में बढ़कर 18.9 फीसदी तक पहुंच गई।

यही है सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अमृतकाल, जो विरासत से विश्वास, विश्वास से विकास और विकास से विश्वगुरु भारत का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com