Top Stories
धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा |
24 हजार मानदेय और 10 लाख रिटायरमेंट फंड की मांग पर अड़ीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, 15वें दिन भी धरना जारी

24 हजार मानदेय और 10 लाख रिटायरमेंट फंड की मांग पर अड़ीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, 15वें दिन भी धरना जारी

बाजपुर। तहसील परिसर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना-प्रदर्शन 15वें दिन भी जारी रहा। कार्यकत्रियां 24 हजार रुपये मासिक मानदेय, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि और अन्य सरकारी सुविधाओं सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं।

धरना स्थल पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य पंडित जितेंद्र शर्मा उर्फ सोनू शर्मा ने कार्यकत्रियों को अपना समर्थन दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मंजू गोस्वामी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से लगातार अतिरिक्त कार्य लिया जा रहा है, लेकिन इसके अनुरूप उन्हें मानदेय नहीं दिया जा रहा। उन्होंने सरकार से मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार मांगों पर जल्द लिखित शासनादेश जारी करने की मांग की।

कार्यकत्रियों ने नारेबाजी करते हुए कहा, "9 हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं।" मंजू गोस्वामी ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगों के संबंध में लिखित आदेश जारी नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। शासनादेश जारी होते ही धरना समाप्त कर दिया जाएगा।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष ललित भट्ट, कोषाध्यक्ष रेखा पांडे, मीडिया प्रभारी मेघा आहूजा, ममता, वीना, रितिका, माधुरी, अनीता, कमलेश, ममता भटनागर, संगीता, मोना, कृष्णा, उर्मिला, गीता और नजमा सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com