Top Stories
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड | चम्पावत को 165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास | सोंग नदी के प्रदूषण और खतरनाक बैक्टीरिया पर लगेगी लगाम, IIT रुड़की ने तैयार किया एक्शन प्लान | कहीं अटका 35 लाख का बीमा तो कहीं दो साल से दबाए बैठे थे 5.50 लाख रुपये, आयुक्त की जनसुनवाई में हुआ बड़ा एक्शन | बाजपुर चेयरमैन गित्ते ने मझराप्रभु में किया 200 मीटर टाइल्स रोड का शिलान्यास |
उत्तराखंड में खत्म होगी खाद की ई-टोकन व्यवस्था, पुरानी प्रणाली से मिलेगा उर्वरक

उत्तराखंड में खत्म होगी खाद की ई-टोकन व्यवस्था, पुरानी प्रणाली से मिलेगा उर्वरक

कृषि मंत्री गणेश जोशी की पैरवी लाई रंग, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रस्ताव पर जताई सहमति

कृषि मंत्री गणेश जोशी की पैरवी लाई रंग, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रस्ताव पर जताई सहमति

देहरादून, 23 नवंबर। उत्तराखंड के किसानों को खाद के लिए अब ई-टोकन की जटिल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। प्रदेश में लागू नई ई-टोकन व्यवस्था को समाप्त कर पूर्व की भांति पुरानी प्रणाली से खाद वितरण का निर्णय लिया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से जल्द आधिकारिक आदेश जारी किया जाएगा।

दरअसल, ई-टोकन व्यवस्था लागू होने के बाद किसानों को खाद प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। रबी सीजन में किसानों की परेशानी को देखते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री से वार्ता कर पत्र के माध्यम से पुरानी व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था।

इससे पहले कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी पंतनगर में कृषि मंत्री से मुलाकात कर ई-टोकन व्यवस्था से हो रही समस्याओं को उठाया था।

केंद्रीय कृषि मंत्री की सहमति पर गणेश जोशी ने आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। नई व्यवस्था समाप्त होने से रबी सीजन में किसानों को खाद प्राप्त करने में राहत मिलेगी।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com