Top Stories
विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा | जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ |
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और स्विट्जरलैंड के बीच शैक्षणिक समझौता, एआई से आधुनिक होगी पढ़ाई

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और स्विट्जरलैंड के बीच शैक्षणिक समझौता, एआई से आधुनिक होगी पढ़ाई

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा में तकनीकी नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए स्विट्जरलैंड की स्विस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज (एफएफएचएस) के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस अवसर पर पाठ्यक्रम निर्माण एवं शिक्षण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग को लेकर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी भी आयोजित की गई।

कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी और कुलसचिव ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने एआई आधारित पाठ्यक्रम विकास, डिजिटल शिक्षा और साइबर सुरक्षा के महत्व पर विचार रखे। कुलपति ने कहा कि बदलती तकनीक के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को विकसित करना समय की आवश्यकता है। इस साझेदारी से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण संसाधनों, शोध और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक अनुभवों का लाभ मिलेगा।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com