Top Stories
आईओआरए बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान | राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणि | आईटीबीपी ने छात्रों और छात्राओं जीवन-रक्षक एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। | धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान |
दुबई में उत्तराखंड पुलिस की खिलाड़ियों ने लहराया परचम, ममता खाती ने जीते छह स्वर्ण पदक

दुबई में उत्तराखंड पुलिस की खिलाड़ियों ने लहराया परचम, ममता खाती ने जीते छह स्वर्ण पदक

एशियन मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप-2026 में डिंपल ने भी छह पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान, कोच सुनीता चौहान के मार्गदर्शन में मिली सफलता

देहरादून। दुबई में आयोजित एशियन मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप-2026 में उत्तराखंड पुलिस की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता की लेजर रन, बायथल एवं ट्रायथल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने कुल 12 पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस की ममता खाती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन व्यक्तिगत स्वर्ण और तीन टीम स्वर्ण पदक सहित कुल छह स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं डिंपल ने तीन व्यक्तिगत कांस्य और तीन टीम स्वर्ण पदक जीतकर कुल छह पदक अपने नाम किए।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में कोच सुनीता चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह सफलता हासिल की।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस की खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से प्रदेश के खेल जगत में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि ने न केवल उत्तराखंड पुलिस बल्कि देश को भी गौरवान्वित किया है। 

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com