वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़, कई लोगों के मरने की आशंका

वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़, कई लोगों के मरने की आशंका

Venkateswara Swamy Temple Stampede: इस भगदड़ का मंजर दिल दहला देने वाला है। कुछ श्रद्धालु मंदिर परिसर में बेसुध पड़े हैं। एक वीडियो में दो महिला श्रद्धालु मंदिर परिसर में गिरी हुई हैं। कुछ श्रद्धालु सीपीआर देकर उनकी सांसें लौटाने की कोशिश कर रहे हैं।

Venkateswara Swamy Temple Stampede: आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने से नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में 
भर्ती कराया है। यह भगदड़ एकादशी के अवसर पर काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दौरान हुई।

इस भगदड़ का मंजर दिल दहला देने वाला है। कुछ श्रद्धालु मंदिर परिसर में बेसुध पड़े हैं। एक वीडियो में दो महिला श्रद्धालु मंदिर परिसर में गिरी हुई हैं। कुछ श्रद्धालु सीपीआर देकर उनकी सांसें लौटाने की कोशिश कर रहे हैं। मंदिर परिसर में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है।

वीडियो का मंजर

एक और दिल दहलाने वाले वीडियो में बच्चा बेसुध पड़ा है। एक महिला उसे होश में लाने की कोशिश कर रही है। इस दर्दनाक हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जाहिर किया है।

सीएम नायडू ने घटना पर जताया दुख
 
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने घटना के पीड़ितों के परिजनों के प्रति दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि प्रशासन को इस घटना में घायलों को तुरंत मदद पहुंचाने का आदेश दिया गया है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com