Vietnam National Assembly: वियतनाम की 15वीं नेशनल असेंबली ने शनिवार को 2021-2026 के कार्यकाल के लिए गुयेन ची डुंग और माई वान चिन्ह को उप प्रधानमंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
मंजूरी देते हुए प्रस्ताव पारित किया
नेशनल असेंबली की 448 प्रतिनिधियों ने पक्ष में मतदान किया जो राष्ट्रीय असेंबली प्रतिनिधियों की कुल संख्या के 93.72 प्रतिशत के बराबर है। नेशनी असेंबली ने गुयेन ची डुंग और माई वान चिन्ह के लिए 2021-2026 के कार्यकाल के लिए उप प्रधानमंत्रियों की नियुक्ति पर प्रधानमंत्री के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए एक प्रस्ताव पारित किया।
केंद्रीय समिति की 12वीं और 13वीं बार सदस्य रही
वियतनाम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार 1964 में जन्मी त्रा, वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीवी) की केंद्रीय समिति की 12वीं और 13वीं बार सदस्य रही हैं। वह अप्रैल 2021 से गृह मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वर्ष 1966 में जन्मी डुंग, 13वीं सीपीवी केंद्रीय समिति की सदस्य हैं और जुलाई 2025 से जिया लाई प्रांत की पार्टी समिति की सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
अंतिम सत्र किया शुरू
रिपोर्ट के अनुसार नेशनल असेंबली में आज विदेश, कृषि और गृह मामलों के मंत्रियों की नियुक्तियों की भी पुष्टि की। नेशनल असेंबली ने सोमवार को वर्ष का अपना अंतिम सत्र शुरू किया, जो 11 दिसंबर तक चलेगा।
जनवरी में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी
यह सत्र जनवरी में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की पंचवर्षीय कांग्रेस से पहले हो रहा है, जो अगले पाँच वर्षों के लिए देश की मुख्य रणनीतियों और नीतियों को परिभाषित करेगी और नेताओं की एक नई टीम का चयन भी होने की उम्मीद है।
नेशनल असेंबली ने आज ही ने कृषि एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में ट्रान डुक थांग और विदेश मंत्री के रूप में ले होई ट्रुंग की नियुक्ति को भी मंजूरी दी।