विद्यार्थियों ने नारे लगाने के साथ दुकानदारों व नागरिकों से संवाद कर सड़क-नालियों में कचरा न फेंकने की अपील की तथा प्रशासन से प्रमुख स्थानों पर बड़े डस्टबिन लगाने की मांग की। निदेशिका रुचिका वालिया व प्रधानाचार्या अनीता सिवाच के मार्गदर्शन में शिक्षकों व स्टाफ ने भाग लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता सामूहिक दायित्व है और बदलाव की शुरुआत स्वयं से होती है।